||श्री गणेशाय नमः||
हिंदी दिवस पर हिंदी 'ब्लॉग' के शुरुआत का विचार मित्रों से मिला और पहला संवाद आपके सामने है| कुछ अच्छा, औरों से अच्छा और कुछ इसी तरह का लिखने का विचार बहुत दिनों तक चला और उन्ही दिनों के अध्ययन, अनुभव और गुरु कृपा से यह ज्ञान हुआ कि सबसे अच्छा और सम्पूर्ण तो केवल ईश्वर हैं, और जब स्वयं सम्पूर्ण, सर्वज्ञ और सर्वोत्तम नहीं तो वैसा लिख कैसे सकते हैं|
फिर यह कि जितना हमारे अन्दर उमड़-घुमड़ रहा है उसे तो व्यक्त कर सकते हैं और करना चाहिए| इससे समकालीन लोगों और नवागंतुकों को हम अपने विचारों से अवगत करा पायेंगे|
फिलहाल आज इतना ही -